लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों लगभग सभी गर्भवती महिलाए यही चाहती है कि उनकी डिलीवरी नॉर्मल तरीके से हो, लेकिन कई बार ना चाहते हुए भी सिजेरियन डिलीवरी हो जाती है। दोस्तों सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को कई परेशानियों के साथ साथ खाने पीने में भी परहेज रखना पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सिजेरियन डिलीवरी होने के बाद महिलाओं को किन चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

1.दोस्तों सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिला को भूल कर भी कार्बोनेटेड पेय पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनके सेवन से गैस और पेट फूलना जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।

2.आयुर्वेद के अनुसार सिजेरियन डिलीवरी के बाद कॉफी और चाय जैसे कैफीनयुक्त पेय पदार्थों से भी परहेज करना चाहिए, क्योंकि कॉफी और चाय में मौजूद कैफीन दूध के माध्यम से आपके बच्चे में विकास में समस्याएं पैदा कर सकता है।

3.आयुर्वेद के अनुसार सिजेरियन डिलीवरी के बाद शुरुआत के 40 दिनों के लिए गोभी, फूलगोभी, ब्रोकोली, भिन्डी और प्याज जैसे अन्य गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थों से भी हमेशा परहेज करना चाहिए।

4.सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को तला हुआ भोजन करने से भी बचकर रहना चाहिए, क्योंकि इसे बचाना बेहद मुश्किल होता है। तला हुआ भोजन खाने की वजह से महिला को अपचन, जलन और गैस की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।

Related News