इंटरनेट डेस्क। हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र महीनों में से एक सावन का महीना 28 जुलाई से शुरू हो चुका है। भगवान शिव के भक्तों के लिए इस महीने का ख़ास महत्व है क्योंकि यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है और ऐसा माना जाता है कि इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

इस महीने में भगवान शिव की पूजा के दौरान बहुत सारे लोग पूजा करते समय ऐसी गलतियां कर बैठते है जिनकी वजह से उनको पूजा का शुभ फल नहीं मिल पाता है। आपको सावन में शिव पूजा करते समय इन बातों का ख़ास ध्यान रखना चाहिए -

आपको शिव जी की पूजा में कभी भी हल्दी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग एक पुरुष तत्व है जबकि हल्दी महिलाओं के लिए सौंदर्य की वस्तु है इसलिए शिव जी की पूजा में हल्दी का इस्तेमाल वर्जित होता है।

शिवपुराण के अनुसार आपको कभी भी शिवलिंग की पूरी परिक्रमा नहीं करनी चाहिए। जो लोग शिवलिंग की पूरी परिक्रमा करते है उन्हें कभी भी पूजा का शुभ फल नहीं मिल पाता है। इसके बजाय आपको हमेशा शिवलिंग की आधी परिक्रमा ही करनी चाहिए।

आपको सावन के महीने के दूध का सेवन करने से भी बचना चाहिए। इस महीने में दूध का उपयोग भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए किया जाता है यही कारण है कि इस महीने में दूध पीने से मना किया जाता है।

सावन के महीने में बैंगन का सेवन करना शुभ नहीं माना जाता है। जहां शास्त्रों में बैंगन को शुद्ध नहीं माना जाता है वहीं इसका सेवन नहीं करने का एक कारण यह भी है कि इस महीने में बैंगन में कीड़े ज्यादा लगते है जो कि आपकी सेहत को प्रभावित कर सकते है।

Related News