भारत देश त्यौहारों का देश है जहां पर हर त्यौहार की अलग रीत, एक अलग पहचान होती है। कुछ इसी तरह होली की पहचान होती है रंगों से। होली के दिन लोग एक दूसरे को रंगों से भर देते हैं। खूब मौज मस्ती भी करते हैं। वैसे होली में रंगों की जगह गुलाल से खेलना ज्यादा सही है क्योंकि इसमें खतरनाक कैमिकल कम होते हैं। इसलिए आप होली पर नेचुरल कलर का इस्तेमाल करे।

अगर आप होली खेलने से पहले ही शरीर पर तेल लगा लेंगे तो ये रंग अधिक समय तक शरीर पर रूक नहीं पाएंगे और नहाने के साथ ही शीघ्र हट जाएंगे।

रंगों में कई कैमिकल मिले होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचाता है। होली खेलने से पहले बालों पर नारियल या सरसों का तेल लगा लें।

यदि त्वचा से रंग हट नहीं रहा और जलन भी हो रही है तो साबुन का इस्तेमाल ना करें बल्कि उसे हटाने के लिए आटे का प्रयोग से रंग को साफ करें और इसके बाद पानी से धोकर त्वचा पर मॉश्चराइजर लगाएं। इससे आपकी त्वचा मुलायम होगी और कोई जलन भी नहीं होगी।

Related News