शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के अलग-अलग फायदे होते हैं। मांसाहारी भोजन करने वाले ज्यादातर लोगों को मटन खाना बहुत पसंद है। आपको बता दें कि मटन खाने के बाद कुछ खास चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए, अन्यथा सेहत को गंभीर नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। बता दें कि मटन, चिकन अथवा मछली खाने के बाद दूध का सेवन नहीं करें। ऐसा करने से शरीर पर सफेद दाग निकल आते हैं।

चूंकि दूध में एंटीबायोटिक तत्व भी मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। रात में खाना खाने के तुरंत बाद विशेषकर मीट खाने के बाद बेड पर जाने से बचना चाहिए। खाना खाने के करीब 20 या 30 मिनट बाद ही सोना चाहिए।

15-20 मिनट टहलने से भोजन भी आसानी से पच जाता है तथा नींद भी अच्छी आती है। भोजन करने के बाद चाय पीने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से अपच की समस्या बढ़ सकती है तथा पेट में जलन होने लगती है।

बकरे के मीट के साथ शहद का सेवन करेंगे तो शरीर को काफी नुकसान पहुंच सकता है। चूंकि मटन और शहद की तासीर गरम होती है, ऐसे में इन दोनों का एक साथ सेवन करने से जान भी जा सकती है।

Related News