ठंड के दिनों में मूली खाई जाने वाली एक बेहतरीन सब्जी है। लोग इसे परांठे बनाकर सलाद के तौर पर खाते हैं, मगर कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो मूली खाने के बाद नहीं खानी चाहिए. आज हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं।

* मूली के साथ या मूली खाने के बाद दुग्ध उत्पादों या दूध के सेवन से बचना चाहिए. दूध में खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और दूध में खट्टापन होता है। जिससे आपकी त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

* दुनिया भर में ऐसे कई लोग हैं जो सलाद में मूली और खीरे का एक साथ सेवन करते हैं, मगर इन 2 चीजों का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। खीरे में एस्कॉर्बिनेज होता है, यह विटामिन सी को सोखने का काम करता है। इन दोनों चीजों का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। जिससे आपको त्वचा संबंधी शिकायत हो सकती है।

* मूली के साथ संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए। आपकी सेहत को खराब कर सकता है। अगर आपने मूली की सब्जी खाई है तो उसके तुरंत बाद संतरा न खाएं। आप दोनों चीजों के बीच 4 से 5 घंटे का गैप बना सकते हैं।

* मूली के साथ करेले का सेवन नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों अनुसार इससे सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। करेला खाने के बाद आपको मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सांस लेने और दिल की समस्या हो सकती है।

मूली के साथ चाय का सेवन करने से एसिडिटी, कब्ज की समस्या हो सकती है। वहीं आपको चाय पीने के बाद मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। जब इसे गर्म चीजों के साथ लिया जाता है तो सेहत पर इसका बुरा असर पड़ता है।

Related News