आधुनिक समय में सेहतमदं रहना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए सही दिनचर्या का पालन और उचित खानपान जरूरी है। खासकर डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत और खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर कोताही बरतते हैं, तो यह बीमारी खतरनाक साबित हो सकती है। डायबिटीज तीन प्रकार के होते हैं। इसमें टाइप टाइप 2 डायबिटीज अधिक खतरनाक होती है। यह बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। डॉक्टर हमेशा टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को खानपान पर ईमानदारी से ध्यान देने की सलाह देते हैं। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना ये नट्स जरूर खाएं-

मैकाडामिया नट्स का सेवन करें

कई शोध में खुलासा हो चुका है कि मैकाडामिया नट्स बढ़ते वजन और शुगर को कंट्रोल करने में सक्षम है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए भी मैकाडामिया नट्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे देर तक पेट भरा रहता है।

बादाम खाएं

2011 की एक शोध की मानें तो बादाम शुगर को नियंत्रित करता है। इसके सेवन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम अथवा दूर होता है, जो डायबिटीज और दिल की बीमारी का मुख्य कारक माना जाता है। इसके सेवन से प्रतिदिन मैग्नीशियम की पूर्ति होती है। इसके लिए रोजाना भिगोकर या सुखे बादाम का सेवन कर सकते हैं।

अखरोट खाएं

अखरोट में ट्रिप्टोफन पाया जाता है जो अच्छी नींद के लिए एमिनो एसिड को बढ़ाता है और मेलाटोनिन और सेरोटोनिन की मदद करता है। साथ ही डायबिटीज में भी आराम मिलता है। इसके लिए रात में सोने से पहले रोजाना 1-2 अखरोट जरूर खाएं।

मूंगफली का सेवन करें

इसमें मैग्नीशियम, मैंगनीज और विटामिन-इ पाए जाते हैं। इसके लिए डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अपनी डाइट में पीनट और पीनट बटर जरूर जोड़ना चाहिए। इससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहती है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसके लिए रोजाना सुबह में एक मुठ्ठी भीगी हुई मूंगफली का सेवन करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Related News