आज का राशिफल, ज्योतिषचार्य के अनुसार आज चंद्रमा पर शनि की दर्ष्टि पड़ रही है। इसके आलावा केतु भी चंद्रमा को पीड़ित कर रहा है। इसके चलते मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला और कुंभ राशि वाले लोग आज बिना किसी कारण विवाद में उलझ सकते है। आज इन ग्रहों के अशुभ प्रभाव से ये राशि वाले लोग कुछ गलत फैसले ले सकते है। तो आइये जानते है इन राशि वाले लोगों का कैसा रहेगा आज का दिन.....

मेष राशि - आज का दिन आपका थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। आज पैसो को लेकर हानि के योग बन रहे है, सोच - विचार कर लेन - देन करें। आज घर परिवार के काम - काज को लेकर दिनभर दौड़भाग बनी रहेगी। ऑफिस में आज कुछ फैसले आपके हित में हो सकते है। करियर के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है।


मिथुन राशि - आज ऑफिस के लिए छोटी - छोटी गलतियां आप पर भारी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रोमांस के लिहाज से दिन ठीक कहा जा सकता है। जीवनसाथी के साथ पुराने विवाद पर चर्चा हो सकती है, मामला आपके हिट में हो सकता है। घर - परिवार के लोगों से आज अनबन होने के योग बन रहे है। अपने व्यवहार को शांत रखें।


सिंह राशि - किसी भी काम को मना करने से पहले अपने दिमाग में उस बात पर सोच - विचार कर लें। बड़ा मौका हाथ लगते हुए हाथ से निकल सकता है।
ऑफिस में किसी भी तरह की स्थिति को आज आप खुद को संभाल पाने में सफल होंगे। करियर के लिहाज से आज का दिन अपना सही हो सकता है , पढ़ाई में आपका मन लगा रहेगा। मन में कोई अचानक बात आपको परेशान कर सकती है।

कन्या राशि - दो अशुभ योग के प्रभाव से आज लेन - देन करने से पहले सोच - विचार करना आपको बड़ी हानि से बचा सकता है। ऑफिस या घर - परिवार में किसी बात को लेकर आपको नीचा दिखाने की कोशिश हो सकती है। वहीं कुछ मामलों में आप उलझ भी सकते है। अपने व्यवहार में बदलाव लाए। आज धार्मिक कामों में जाने का मन बना रहेगा।

तुला राशि - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप को अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। आज हाथ में आए पैसे पर खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। आपकी प्लानिंग आज पूरी हो सकती है। पुरानी बातों को भूलाने की कोशिश करेंगे तो रिश्ते अच्छे बन सकते है।

कुंभ राशि - आज आप घर - परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। ऑफिस के काम की वजह से आज आपको किसी दूसरे शहर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कल के भरोसे पर कुछ काम बचा कर न रखें। आपका ध्यान अपनी प्राथमिकताओं पर कम और फालतू बातों पर आज ज्यादा हो सकता है।

Related News