हेल्थ डेस्क। जीरा रसोईघर का अहम् हिस्सा हैं। जीरे के सेवन से कई लाभ हैं। अधिकतर लोगों का मानना हैं कि जीरा सिर्फ दाल और सब्जी में तड़का लगाने के लिए काम में आता हैं लेकिन इसके कई गुणकारी फायदे हैं, जिनसे आप भी शायद ही परिचित होंगे। इसी कारण हम इस आर्टिकल में आपको जीरे के कई लाजबाब फायदे बताने जा रहे हैं। सुबह-सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से पेट साफ़ होता हैं और सारी गंदगी शरीर में से ख़त्म होती हैं।

जीरे का पानी पीने से हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त होता हैं। जीरे के पानी में एंटीऑक्‍सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स जैसे गुण पाए जाते हैं, जोकि डाइजेशन में लाभकारी हैं। जीरे का पानी पाचन तंत्र को इतना हेल्दी बनाता है जिससे सिस्टम को खाना पचाने में बहुत आसानी होती है। इसके अलावा यह सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार जैसी बीमारियों से निजात दिलाता हैं। यह शरीर में एकत्रित हो रहे जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक हैं।

जीरे का पानी गैस और कब्ज से छुटकारा दिलाता हैं। यह कब्ज को जड़ से खत्म करता है। आप यदि जीरे को रात भर भिगोकर रखते हैं और सुबह उसका पानी पीते हैं तो यह लीवर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। जीरे का पानी आयरन से भरपूर होता हैं जिसके सेवन से इम्‍यूनिटी सिस्टम सुधरता हैं। नींद की कमी महसूस होने वाले लोगों के लिए जीरे के पानी का सेवन काफी सहायक सिद्ध होगा।

Related News