भारतीय व्यंजनों में धनिया का इस्तेमाल बड़ी मात्रा में किया जाता है और इसके बीजों का पाउडर बनाकर खाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा भोजन को इसके पत्तों से सजाया जाता है। धनिया सेहत के लिए बहुत फायदेमंद सिद्ध होते हैं। रोजाना ऐसे ही धनिये का पानी पीना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं धनिया पानी बनाने की विधि।

धनिये का पानी बनाने की विधि

इसके लिए रात को 1 कप पीने के पानी में 1 चम्मच धनिया के बीज भिगो दें। सुबह इस पानी को छान लें और फिर पानी पी लें। आप इन बीजों को सुखाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

धनिया पानी के फायदे

- धनिया इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं।

- यह पाचन से जुड़ी समस्याओं को खत्म करने का काम करता है। सुबह इसका सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

- धनिया विटामिन K, C और A से भरपूर होता है। यह बालों को मजबूत और बढ़ने में मदद करता है।

- अगर रोजाना धनिये के पानी का सेवन किया जाए तो इससे जोड़ों का दर्द कम हो सकता है।

Related News