कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए लोग प्राकृतिक तरीके अपना रहे हैं। प्रतिरक्षा बढ़ाने के लिए तरह तरह के उपाय कर रहे है, लेकिन आज हम आपको आहार में नारियल पानी पिने को बोएलेंगे क्योकि नारियल पानी पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसमें दूध की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं। इसमें कोलेस्ट्रॉल या वसा नहीं होता है। नारियल पानी में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम और एंटीऑक्सिडेंट जैसे तत्व होते हैं। जो पूरे शरीर को शक्ति देते हैं।

नारियल पानी भी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चेहरे की कील मुहासे, झुर्रियाँ और दाग-धब्बों को दूर करती है। इसके सेवन से त्वचा की चमक भी बढ़ती है, क्योंकि यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र है। स्किव के अलावा यह बालों के लिए भी फायदेमंद है। इससे डैंड्रफ की समस्या दूर हो सकती है।


नारियल पानी विटामिन-सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। कई अध्ययनों से यह भी पता चला है कि नारियल पानी हाई बीपी को नियंत्रित करने में मदद करता है।



Related News