साल में एक दिन आता है जब हम घूमने के मूड में होते है और वो है क्रिसमस, लेकिन हमारे मन में सबसे पहले ये सवाल आता है कि हम घूमने कहा जाए, अगर ये सवाल आपके मन में भी चल रहा है तो परेशान मत होइए, हम आपको बताएंगे कि भारत में किन जगहों पर घूमने जाकर आप क्रिसमस का यादगार जश्न मना सकते हैं।

गोवा: गोवा देश-विदेश में अपने पार्टी कलचर के लिए जाना जाता है। भारत के अन्य राज्यों की तुलना में यहां पर चर्च की संख्या ज्यादा है और ईसाई भी ज्यादा मात्रा में हैं इसलिए गोवा में भी क्रिसमस वीक का जश्न बेहद ही खास होता है।

शिमला: पहाड़ों के प्राकृतिक नजारों के बीच आप क्रिसमस डे मना सकते हैं। क्रिसमस पर यहां काफी धूम रहती है। दिसंबर में पहाड़ों पर बर्फबारी भी होती है। ऐसे में आपके क्रिसमस डे का मजा स्नोफॉल से दुगुना हो जाएगा।

केरल-क्रिसमस पार्टी के लिए केरल भी कम मस्त जगह नहीं है, यहां बैसिलिका ऑफ अवर लेडी फ डोलोर्स चर्च, इडाथुआ चर्च, सेंट फ्रांसिस चर्च जा सकते हैं। इसके अलावा केरल के खूबसूरत बीच पर पार्टी करने का मजा ही कुछ और है।

Related News