इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के हित में कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार की एक योजना हाल ही में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने लॉन्च की है।

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता महिलाओं को दी जाएगी। दिल्ली सरकार की ओर से अब मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को लॉन्च किया गया है। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को लाभ मिलेगा। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिन्हें सरकार की ओर से पेंशन का लाभ नहीं मिलता है।

वहीं जिन महिलाओं की सैलरी टैक्स के दायरे में नहीं आती है, वे महिलाएं भी योजना का लाभ उठा सकती हैं। हालांकि अभी दिल्ली सरकार की इस योजना को शुरू होने में छह माह का समय लग सकता है। महिलाओं को इसके लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

PC: livehindustan

Related News