सोने के भावों में फिर से गिरावट आई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 124 रुपये की गिरावट के साथ 46,917 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी भी 18 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 66,473 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार मे आज भारतीय समयानुसार सुबह 8.32 पर MCX पर गोल्ड में 0.017 फीसदी की गिरावट दिखी और धातु 1810.70 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है। वहीं, चांदी में भी 0.85 फीसदी की गिरावट दर्ज हो रही थी और सिल्वर 25.29 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था।

क्या चल रहे हैं अलग-अलग शहरों में रेट
Good Returns वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट सोने की 48,380 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरट सोना 47,380 पर बिक रहा है।

दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 47,150 और 24 कैरेट सोने की कीमत 51,430 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,380 और 24 कैरेट सोना 48,380 पर चल रहा है।

कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,400 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 50,100 रुपए हैं। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,350 और 24 कैरेट 49,490 रुपए पर है। चांदी की कीमत 67,900 रुपए प्रति किलो है।

Related News