दीवाली से पहले सोने में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो अभी सोने की कीमत में गिरावट आई हैं। शुक्रवार यानी 29 अक्टूबर, 2021 को सोना और गिर गया है। आज सुबह 9.25 पर सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 0.23% या 108 रुपये की गिरावट लेकर चल रहा था।

वहीं, चांदी तो आज और भी बड़ी गिरावट देख रही है। सिल्वर फ्यूचर में आज 0.47% या 305 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है और यह 64,626 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रहा है।

अगर GoldPrice.org पर देखें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय समयानुसार सुबह 09.26 पर MCX पर गोल्ड में 0.04 फीसदी की तेजी दर्ज हो रही थी और धातु 1798.80 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

IBJAके रेट
अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आखिरी अपडेट के साथ आज सोने-चांदी की कीमत कुछ ऐसे है- (ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना GST चार्ज के बताई गई हैं

999 (प्योरिटी)- 48,066
995- 47,874
916- 44,028
750- 36,050
585- 28,119
सिल्वर 999- 64,744

Related News