दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 28 नवंबर 2020 का राशिफल लेकर आए हैं।

मेष:
आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी, समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी। आज का दिन आपके अनुकूल होंगे। सभी कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी। नौकरी में आपका काम समय पर पूरा होगा। सब कुछ आपके हिसाब से चलता हुआ दिखेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद बढ़ेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

वृष:
इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएंगे, किंतु परिणाम जो भी हो सकारात्मक रहेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो आज वापस मिल सकते है। कोर्ट के बाहर मुकदमें का निपटारा होगा। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर किसी बुजुर्ग महिला के साथ भी झगडा हो सकता है। पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध मजबूत होंगें और आप नए दोस्त भी बनाएंगे। अपरंपरागत खान पान के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

मिथुन:
वज़न नियंत्रित करने में समस्या हो सकती है। पढ़ाई के लिए पैसों का इंतज़ाम हो जाएगा। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रतिष्ठित असाइनमेंट को पाने में कामियाब होंगे। परिवार के किसी बच्चे पर गर्व महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़े लोगों को लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। कोई आपके रोमांटिक प्रयासों का विरोध कर सकता है।

कर्क:
आज कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने का अबसर मिलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने का अबसर मिलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह:
कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। लंबे समय से जिस परिणाम का इंतजार था, आज वह मिल सकता है। बिना वजह किसी की सलाह से काम न करें।

कन्या:
कोई नई एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पैसों का दिखावा करने से बचें। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। जीवनसाथी का मूड खराब हो सकता है। कहीं दूर स्थान पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी के साथ बात करते समय सतर्क रहें। अपने साथी को इंप्रैस करने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा।

तुला:
आप किसी भी चीज को करने से पहले उसके हानी और लाभ के बारे में भी सोचें। बिना सोचे कार्य नहीं करें। व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आज परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें।

वृश्चिक:
आज का दिन भागदौड़ वाला हो सकता हैI आप अपने साथियों को फायदा पहुंचाने और उनको प्रभावित करने के अवसरों का पूर्ण लाभ उठाएंगेI आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते है। नए संपर्क विकसित होने की संभावना है और आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में भी शामिल होंगे। यात्रा फलदायी साबित होगी। आप परिवार और प्रियजनों के साथ समय का आनंद लेंगे।

धनु:
आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी, व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं। धन लाभ होगा। मित्रों और परिजनों के साथ अच्‍छा समय व्‍यतीत होगा। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी।

मकर:
सेहत में सुधार के योग हैं। धन का आदान-प्रदान करते समय सतर्क रहें। करियर को लेकर समय अच्छा है। परिवार के कोई बुज़ुर्ग आपकी मदद करेंगे।खानदानी पैसा मिलने के योग हैं। दिखने में कोई अभिमानी व्यक्ति आपके प्रति वफादार रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ:
प्रतियोगी परीक्षा में यश, सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर रुके कार्य पूरे होने के योग हैं। आप के अनुकूल काम होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय होंगे। परिवार में किसी मेहमान के सम्मान में समारोह का आयोजन कर सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में मेहनत करने की जरूरत है। अपने साथी के स्पेशल दिन को याद रखें।

मीन:
आज आपका सितारा अनुकूल है, लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। मित्रों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा और परिवार में खुशियां आएंगी। बिजनस में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थीयों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी।

Related News