दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 24 जनवरी 2021 का राशिफल लेकर आए हैं।


मेष राशि: आज मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज आपके घर पर कोई दूर का रिश्तेदार आ सकता है। शाम तक घर में कोई छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहे हैं, उनके लिये आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको नए और पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है। मंदिर में लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं, रूकें हुए सारे काम पूरें होंगे।

वृष राशि:आपके लिए दिन काफी अनुकूल रहने की ओर इशारा कर रहा है क्योंकि आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कुछ लोगों का मनचाही जगह स्थानांतरण का योग बन जाएगा, जिसमें खुशी होगी। आपका भाग्य प्रबल होगा इसलिए बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। धन प्राप्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक जीवन में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में जबरदस्त लाभ के योग बन रहे हैं। धार्मिक आचरण करेंगे और उससे संबंधित खर्च करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर रहेगा।

मिथुन राशि: आज आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आय व रोजगार में वृद्धि होगी। मित्र और संबंधी सहायता करेंगे। आज आपको दिमागी सुकून और ऊर्जा मिलेगी। अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करने और जोखिम लेने के लिए एक अच्छा दिन है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेम जीवन काफी अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों को लाभ कमाने के नए साधन मिलेंगे। यह वेतनभोगी लोगों के लिए एक उत्कृष्ट दिन होगा। व्यापारी अपने व्यापारिक सहयोगियों के साथ संघर्ष कर सकते हैं। अपने जीवन साथी के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखें और उसकी समस्या को समझने की कोशिश करें। आपको अपने बच्चे के कारण खुशी मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।


सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर है सकती है क्योंकि आज आप मानसिक रूप से भी थोड़े कमजोर रहेंगे और स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। किसी बहुत पुरानी बात को लेकर आपका काफी खर्चा भी हो सकता है। आज किसी भी विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी से आपका प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन की बात करें तो अपने प्रिय से आप किसी धार्मिक दृष्टिकोण पर विचार विमर्श करेंगे। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और व्यापार में निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें।

कन्या राशि: आज का दिन मिले-जुले परिणाम वाला होगा। आप नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट भी रह सकती है। आप के प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। दांपत्य जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। यात्राओं के लिए दिन ठीक नहीं है। अपने आपको नियंत्रित करने का समय है। धैर्य रखेंगे तो आपको परिणाम अपने पक्ष में मिल सकता है।

तुला राशि: तुला राशि के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आप अनावश्यक भाग-दौड़ और बेकार के तनावों से परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। आपके प्रेम प्रसंग में सकारात्मक विकास होगा। अपनी माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बातचीत और चर्चा के माध्यम से एक पुरानी समस्या समाप्त हो सकती है।

वृश्चिक राशि: बिजनेस में फायदा कम ही होगा। ट्रांसफर के योग बन रहे हैं।कोई नया काम शुरू न करें। आपके लिए दिन थोड़ा टफ हो सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थितियां आपका ध्यान भटका सकती हैं।आज आपका मन फालतू कामों में ज्यादा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आपकामूड भी खराब हो सकता है। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। पार्टनर का मूड ठीक नहीं रहेगा।

धनु राशि: आपके लिए आज का दिन अच्छे अनुभव लेकर आएगा। जो एक मानसिक रूप से दबाव आप महसूस कर रहे थे, आज उस से मुक्ति मिलेगी। कुछ नया करने का विचार करेंगे, जिसके कारण आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा। खर्चे बने रहेंगे, फिर भी आर्थिक रूप से आप मजबूती अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में आज काफी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको शासन का सहयोग मिलेगा और राज्य पक्ष से लाभ होगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। रिश्तो में अनुकूलता रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधित लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी बेहतर रहेगा, वे अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं दूर यात्रा पर निकल सकते हैं।

मकर राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज धन लाभ का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष भी पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगा। आज परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। आज वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। मां दुर्गा की धूप दिप से पूजा करें , कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोग अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल स्थापित करेंगे। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। आपकी स्वास्थ्य समस्या अचानक बढ़ सकती है। अपने भाषण में राजनीतिकता बनाए रखें। आप अपने ससुराल वालों से लाभ प्राप्त करेंगे। आप अपनी माँ और जीवनसाथी को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आप बेकार की गतिविधियों पर पैसा बर्बाद करेंगे।

मीन राशि: बिजनेस न बढ़ाएं तो ही अच्छा है। जो जैसा चल रहा है चलने दें। महंगी चीजों की खरीददारी हो सकती है। आज आप कोई नया और बड़ा डिसीजन न लें तो ही अच्छा रहेगा। सावधानी रखें। पैसा खर्च करने में आप बहुत चतुराई से काम लेंगे। लव लाइफ के मामले में आपके लिए दिन अच्छा है। थकान और नींद की कमी से परेशानी हो सकती है।


Related News