दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 21 फरवरी 2021 का राशिफल लेकर आए हैं।

मेष राशि: आज का दिन आपके काम के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी मेहनत आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगी और आपके काम में आपको सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने प्रिय को अपने दिल की बात खुलकर बताएंगे जिससे वह काफी खुश होंगे और वह भी आपके प्रति प्रेम को जाहिर करेंगे। दांपत्य जीवन के लिए ऐसे दिनमान थोड़ा कमजोर रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। भाग्य से सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज कोई नया कार्य न करें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। खरीद-फरोख्त में सतर्क रहना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। आंखों में तकलीफ हो सकती है। भाग्य 65 फीसदी साथ दे रहा है।

मिथुन राशि : किसी चीज में पैसा इन्वेस्ट करते समय सावधानी बरतें। क्योंकि बाहरी वित्तीय योजना के झांसे में फंस सकते हैं। जिससे आपको नुकसान होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। नौकरी में आपका पक्ष मजबूत होगा, सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। रुचिकर भोजन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

कर्क राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। आजीविका और पेशे की दृष्टि से आज एक लाजवाब दिन है। थोड़ा बचत करना बेहतर होगी। रिश्तों में सुधार की कोशिश कर सकते हैं। आप कड़ी मेहनत की बदौलत अद्भुत लाभ और सफलता का आनंद उठा पाएंगे। आपके सभी प्रयास फलदायक सिद्ध होंगें। आज यात्रा के लिए बहुत अच्छा दिन है।

सिंह राशि: जो लोग रिलेशन में है वे पार्टनर के लिए समय निकाल सकते हैं। पार्टनर के साथ चल रहा आपसी विवाद खत्म होगा। लव लाइफ में निखार आने वाला है। लव पार्टनर के साथ किसी खास स्थान की यात्रा पर जा सकते है। आपकी पहचान बनेगी और धन प्राप्ति का रास्ता मिलेगा। प्रेम संबंध रखने वाले लोग भविष्य के बारे में सोचेंगे। संतान की ओर से सुख प्राप्त होगा।

कन्या राशि: नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है‌‌। सोच-समझ कर पैसा निवेश करें। खुद के लिए थोड़ा समय निकाल सकें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में आपका मन आपको सही दिशा दिखा देगा। आपके कामों की तारीफ होगी‌‌. नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। पार्टनर से सहयोग मिलेगा‌‌. कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।

तुला राशि: आज आपकी इनकम काफी मजबूत रहेगी और आप खर्चों को अच्छे से निभा पाएंगे। पुराने पैसे भी वापस मिल सकते हैं जो लंबे टाइम से अटके हुए थे। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अनुकूल समय की प्राप्ति होगी और आपके प्रिय से आपके संबंध बढ़िया रहेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी और दांपत्य जीवन ठीक-ठाक चलेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। काम के सिलसिले में आपके काम को सराहना मिलेगी और आपके बॉस भी आपसे खुश रहेंगे। आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा

वृश्चिक राशि: आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा लेकिन काम में सफलता से थकान हावी नहीं होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। सुख के साधन बढ़ेंगे। धन संपत्ति के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। कई नई डील भी आज हो सकती है। नौकरी के प्रयास कर रहे हैं तो खुशी की खबर मिलेगी।

धनु राशि: आपके लिए आज काम में ध्यान देने से सफलता के रास्ते खुलेंगे। दोपहर बाद आपकी इनकम बढ़ने से मन खुश होगा। प्रेम जीवन में भी खुशियां आएंगी। आप अपने प्रिय से मिलने जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। सब से मिलजुल कर रहेंगे लेकिन आप के निकटतम रिश्तेदारों से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव तो रहेगा लेकिन फिर भी प्यार बना रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

मकर राशिः परिवार और संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। आमदनी के नए साधन बनेंगे। कार्य में लाभ मिलेंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। काम में बदलाव करने का समय है। किसी की ओर से आपको प्रपोजल मिल सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पार्टनर के साथ डेटिंग पर जा सकते हैं। जो लोग लव लाइफ में नए हैं, उन्हें पार्टनर का साथ मिलने वाला है।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको धन लाभ होगा और आपकी इनकम में वृद्धि होगी। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान काफी अच्छा रहेगा और आपका प्रिय आपके साथ कहीं समय बिताने की मांग करेगा। प्रेम जीवन के साथ यदि आपके काम की बात की जाए तो आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है और आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहने से आपको परेशानियां हो सकती हैं। कुछ खर्चे बने रहेंगे।

मीन राशि: किसी नए व्यक्ति से मिलना हो सकता है जो निजी एवं व्यवसायी रूप में आपकी सहायता करेगा। कुछ पुराने रिश्ते यदि दूर जा रहे हैं तो निराश न हों, इसमें भी आपकी ही भलाई है। यदि किसी चीज़ को जकड़ के रखने का प्रयास करेंगे तो दर्द आपको ही होगा। अपने आपको परिस्थतियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें। धन लाभ के अवसर बन रहे हैं। विदेश यात्रा होने के आसार हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।

Related News