इस साल का पहला ग्रहण होगा या चंद्र ग्रहण 26 मई को यह ग्रहण भारत के साथ-साथ अन्य कई हिस्सों में भी दिखाई देगा दक्षिण पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अलास्का, कनाडा, ओशिनिया, दक्षिण अमेरिका में भी दिखाई देगा। ज्योतिष के अनुसार इस चंद्र ग्रहण का असर कुछ राशियों पर विशेष रूप से पड़ सकता है। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए इस साल का चंद्र ग्रहण काफी शुभ साबित हो सकता है। यह आपके लिए कई शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस दौरान आपके सभी बिगड़ते काम भी बनेंगे लेकिन सेहत के लिए थोड़ा सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा धन लाभ के योग हैं। धार्मिक कामों के प्रति आपका रुझान रहेगा।

वृषभ राशि

आर्थिक स्थिति से संबंधित आपके लिए या चंद्रग्रहण काफी अच्छा साबित होगा। जातक के लोगों के रुके हुए काम भी पूरे होंगे। कहीं से धन प्राप्त होने के चांस है। वाहन या मकान का योग है। ऐसे कहां पर आएंगे। जिन से आपको लाभ मिलेगा माता पिता के स्वास्थ्य में काफी सुधार होगा।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी इस साल का चंद्र ग्रहण काफी शुभ होगा। खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। आपके दुश्मनों की हार होगी। आपके कार्य के सभी लोग तारीफ करेंगे। वाणी में नियंत्रण रखना होगा नहीं तो परिणाम खराब आ सकते हैं।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण कुछ नए संकेत लेकर आएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की होंगी। इनकम बढ़ने के चांस है। जितनी मेहनत करेंगे उससे अधिक फल की प्राप्ति होगी। सेहत के लिए थोड़ा ध्यान दें।

मकर राशि

चंद्र ग्रहण पर इन राशियों को शुभ संकेत मिलेंगे। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के चांसेस हैं। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा।

Related News