कई बार स्वाद बदलने के लिए चटपटे और मसालेदार खाने की चाहत होती हैं। ऐसे में आप चटपटी चना मसाला रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इसे सब्जी के तौर पर भी खाया जा सजता है तो स्नैक्स के तौर पर भी। आइए जानते हैं इसे आप कैसे बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

चना - 200 ग्राम
करी पत्ता - 6-7 पत्ते
जीरा - 1/2 चम्मच
प्याज - 2-3
हरी मिर्च - 3-4
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच
मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
तेल - जरुरतअनुसार
नारियल पाउडर - 1 चम्मच
नींबू का रस - 2 चम्मच
धनिया पत्ती - 2 कप

बनाने की विधि

- कढ़ाई में तेल गर्म कर लें और तेल के गर्म होने पर इसके अंदर जीरा डालकर भून लें।
- जीरा भूनने के बाद आपको इसके अंदर करी पत्ता डालना है और आंच को मध्यम रखें।
- फिर इस मिक्सचर में अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक सारी चीजें मिलाएं।
- सारी चीजों को अच्छे से मिश्रण में मिक्स करें। फिर इसके अंदर चना डालें और 15 मिनट के लिए पकाएं।
- तय समय के बाद चने में पानी मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें नारियल पाउडर डालकर गर्म मसाला मिलाएं और 5 मिनट के लिए ढक दें।
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें। चने के ऊपर नींबू का रस डालें और धनिया पत्ते के साथ गर्निश करें।
- आपके चना मसाला बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म बच्चों को सर्व करें।

Related News