लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों कई लोगों को चाय पीने का बहुत ज्यादा शौक होता है। हम आपको बता दें कि कई लोग प्रतिदिन 8 से 10 कप चाय पी जाते हैं। आयुर्वेद की मानें तो चाय का अधिक सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। आज हम आपको चाय के अधिक सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.आयुर्वेद के अनुसार चाय में कैफ़ीन नामक तत्व पाया जाता है, जिस कारण चाय का अधिक सेवन करने से मूत्र संबंधी परेशानियां हो सकती है, साथ ही गठिया दर्द, गुर्दे संबंधी रोग भी पैदा हो सकते हैं।

2.दोस्तों आयुर्वेद के अनुसार चाय का अधिक सेवन करने से पेट में एसिड बनने लगता है, फलस्वरुप पेट दर्द, एसिडिटी, बदहजमी और कब्ज जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

3.दोस्तो आयुर्वेद के अनुसार चाय का अधिक सेवन करने से दांतों पर पीलापन बढ़ने लगता है।

Related News