क्या आप भी महिलाओं की लिपस्टिक का कलर देख कर उनकी पर्सनल्टी और व्यक्तित्व के बारे में बता सकते है। लिपस्टिक लगाते समय लड़कियां किस रंग का चयन करती हैं या कौन सा लिप शेड उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है यह उनकी पर्सनैलिटी के बारे में बताता है। लेकिन पुरुष सिर्फ लिपशेड देखकर यह पता लगा सकते है कि वह दिल ही दिल में जिस लड़की को चाहते है उसकी पर्सनैलिटी किस तरह की है।

लाल रंग
जिन महिलाओं को ब्राइट रेड कलर फेवरेट होता है वे कॉन्फिडेंट, तीव्रबुद्धि और जिंदादिल होती हैं। इन्हें लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहना पसंद होता है। स्वभाव से ये काफी बोल्ड और ऊर्जावान होती हैं।

गुलाबी रंग
पिंक कलर एक गर्ली कलर है। जिन महिलाओं और लड़कियों को पिंक कलर पसंद होता है वो दिल की अच्छी होती हैं। पिंक कलर पसंद करने वाली लड़कियां व्यवस्थित, संवेदनशील और हर परिस्थिति में पॉजिटिव रहने वाली होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने व्यवहार से किसी का भी मन जीतने में सफल रहती हैं।
वाइन कलर
इस रंग की लिपस्टिक पसंद करने वाली लड़कियां काफी बोल्ड होती हैं। ऐसी लड़कियां लोगों का ध्यान खींचना बखूबी जानती हैं। इन्हें तेज धुन में म्यूजिक सुनना पसंद होता है।

न्यूड कलर
न्यूड कलर की लिपस्टिक पसंद करने वाली महिलाएं और लड़कियां बहुत सिंपल होती हैं और हर चीज को लेकर ट्रांसपैरंट होती हैं। इनका मानना होता है कि न्यूनतम में ही खूबसूरती है। स्वभाव से यह बेहद शांत होती है।
इस तरह आपले लिपस्टिक का रंग देख कर आपकी पर्सनल्टी और व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है।

Related News