हेल्थ डेस्क। आपने अरबी का नाम तो जरूर सुना होगा। यह हमारे रसोईघर की शान हैं। आमतौर पर आलू और अरबी को एक ही प्रकार से सब्जी के रूप में बनाया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अरबी का इस्तेमाल सब्जी बनाने के साथ-साथ स्वास्थ्य को सुधारने में भी सहायक हैं। बता दे अरबी में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व भी हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। अरबी में सोडियम की मात्रा सामान्य होती हैं। वही इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशि‍यम के तत्व हमारे शरीर का रक्तचाप नियंत्रित करने में सहायक हैं। वही इसमें पाए जाने वाले विटामिन ए, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण कैंसर कोशिकाओं को शरीर में विकसित होने से रोकते हैं। इसके अलावा अरबी का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक हैं।

अरबी में ज्यादा मात्रा में फाइबर्स होते हैं, जो शरीर में इंसुलिन और ग्लूकोज की मात्रा का संतुलन बनाते हैं। दिन में दो बार अरबी के सेवन से डायबिटीज से छुटकारा पाया जा सकता हैं। इसके सेवन करने से भूख को नियंत्रण में लिया जा सकता हैं। अरबी मधुमेह से शरीर को मुक्ति दिलाने में सहायक होता है। अरबी में भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं जिसकी वजह से पाचन क्रिया बेहतर बनी रहती है।

Related News