लाइफस्टाइल डेस्क। लगभग सभी व्यक्ति मूली का सेवन करते हैं। कई लोग मूली का सलाद के रूप में तो कई लोग मूली जा पराठा या सब्जी बनाकर खाते हैं। ज्यादातर लोग मूली का इस्तेमाल करने के बाद मूली के पत्तों को फेंक देते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि आयुर्वेद के अनुसार मूली के पत्ते भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आज हम आपको मूली के पत्तों के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.मूली के पत्तों को खाने या फिर मूली के पत्तों का रस बनाकर पीने से कब्ज और दस्त की समस्या से छुटकारा मिलता हैं, साथ ही पाचन तंत्र भी स्वस्थ बनता है।

2.आयुर्वेद के अनुसार मूली के पत्तों में आयरन पाया जाता है, जो खून की कमी को पूरा करता है।

3.पेट में जलन जलन होने पर मूली के पत्तों का रस पीने से राहत मिलती है।

4.मूली का पत्तों का सेवन करने से थकान भी दूर होती है। आयुर्वेद के अनुसार मूली के पत्तों में थायामीन पाया जाता है, जो थकान दूर करने में मददगार होता है।

5.मूली के पत्तों का रस पीने पर यह यूरेनरी ब्लेडर को दुरुस्त रखता है, जो किडनी स्टोन को गलाकर शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।

Related News