प्यार कभी भी किसी को किसी से भी हो जाता है। प्यार के खातिर लोग कुछ भी कर जाते हैं और आज हम आपको एक ऐसी ही लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश में रहने वाले आकाश की जिसे एक लड़की से प्यार हो गया। उसे पाने के लिए उसने अपनी जान जोखिम में डाली और उसे बचाया भी। इसके बाद उसने लड़की से कोर्ट मैरिज की और पूरे समाज को एक सकारात्मक संदेश भी दिया।

आकाश और भारती दोनों बांछड़ा समुदाय से हैं। इस समुदाय के लोग अपने ही बच्चों को वेश्यावृत्ति जैसे दलदल में धकेल देते हैं। मालवा के नीमच, मन्दसौर और रतलाम जिलों के आसपास इस समुदाय के करीब 250 डेरे हैं जो खुलेआम वेश्यावृत्ति करते हैं। इतना ही नहीं प्रशासन ने भी इसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है।

लड़कियों के साथ हो रहे इस अन्याय को देख कर आकाश का खून खोलता है। उसने इन सबके खिलाफ आवाज उठाने की ठानी। आकाश इसके लिए ‘फ्रीडम फर्म’ नाम के एनजीओ के साथ मिलकर काम भी करने लगा है। उसने 60 लड़कियों को इन सब चीजों से बचाया। भारती से मुलाक़ात भी एक ऐसे ही रेस्क्यू के दौरान हुई थी। उस समय भारती नाबालिक थी। लेकिन उसकी मां ने उसे इस गंदगी मे धकेल दिया था। आकाश ने भारती को इस दलदल से बचा कर एक हॉस्टल में भर्ती करवा दिया।

लेकिन उसकी माँ उसे होस्टल से वापस ले आई और ये पूरा मामला पंचायत तक पहुंचा। पंचायत ने आकाश को भारती से दूर रहने के लिए आदेश दिया। उसके ठीक 7 दिन बाद आकाश ने एनजीओ और पुलिस की मदद से एक डेरे में छापा मारा। उस दौरान उन्होंने भारती समेत कई लड़कियों को उसकी माँ के साथ देह व्यापर करते हुए पकड़ा।

भारती के बालिग होने के बाद आकाश ने भारती से शादी कर ली क्योकिं वो भारती से प्यार करता था और अब ये दोनों जिंदगी भर साथ ही रहना चाहते हैं।

Related News