शरीर को प्रमुख रूप से 13 विटामिन्स की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है। विटामिन ई भी अन्य विटामिन्स की तरह बेहद महत्वपूर्ण होता है। ये बालों और स्किन के लिए बेहद ही फायदेमंद है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि विटामिन ई के क्या क्या ब्यूटी बेनिफिट्स हैं।

काले घेरों का करेगा इलाज

विटमिन ई को बादाम तेल के साथ मिक्स पर आंखों के नीचे लगाने से काले घेरे धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं। आपको इसका असर एक से दो हफ्ते में दिखने लगेगा।

फटी त्वचा के लिए भी उपयोगी

विटामिन ई स्किन को रिपेयर करता है। अगर प्रतिदिन विटामिन ई कैप्सूल से जेल निकाल कर होठों पर लगाएंगे तो आपके होंठ कोमल हो जाएंगे।

चहरे के दाग-धब्बों को करे दूर

विटामिन ई के कैप्सूल को दाग धब्बों पर लगाने से उनसे छुटकारा पाया जा सकता है। इसे आपको अफेक्टेड एरिया पर अप्लाई करना है।

विटामिन ई कैप्सूल के फायदे बालों के लिए

विटामिन ई कैप्सूल का उपयोग आप समय से पहले सफेद होने वाले बालों की समस्या को दूर करने में कर सकते हैं। विटामिन ई कैप्सूल का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आपके बाल दूसरों की तुलना में अधिक चमकदार नजर आएंगे।

Related News