कुछ लोग मौसंबी को सीधे फल की तरह खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग बड़े चाव से इसका जूस पीते हैं। इसी वजह से स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम वैज्ञानिक रिसर्च के आधार पर मौसम्बी और मौसम्बी जूस के फायदों के बारे में बता रहे हैं।

इसके जूस मे विटामिन सी, फाइबर और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका जूस पूरे भारत में बहुत ही लोकप्रिय माना जाता है और इसका जूस हर जगह बहुत आसानी से मिल जाता है। आइए जानें इसके फायदे

1- रोजाना एक गिलास मौसंबी के जूस का सेवन करने से हृदय स्वस्थ रहता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है।

2- मौसंबी का जूस पीने से अनिंद्रा और थकान की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

3- मौसंबी के जूस में विटामिन सी की मात्रा होने के कारण ये हमें स्कर्वी रोग से बचाने में मदद करता है।

4- मौसंबी के जूस का सेवन रोजाना करने से हमारे शरीर का रक्त संचार सही तरीके से कार्य करता है और हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

5- मौसंबी के जूस का हर रोज सेवन करने से हमारे चेहरे पर होने वाले कील,मुहांसों और दाग-धब्बो जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

6- मौसंबी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मैकुलर डिजनरेशन (बढ़ती उम्र के कारण होने वाली आंखों की समस्याएं) और आंखों में होने वाले संक्रमण से बचाव कर सकते हैं।

Related News