भारत में हम खाना बनाते समय सब्जी में धनिया पाउडर का इस्तेमाल करते है। ये एक ऐसा मसाला है जो सभी घरों में पाया जाता है। लेकिन स्वास्थ्य से जुड़े भी इसके कई फायदे हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। धनिया का पानी रोजाना सुबह पीने से आपको कई तरह के लाभ हो सकते हैं।

धनिया का पानी बनाने का तरीका

रात को 1 कप पीने के पानी में 1 चम्मच धनिया के बीज भिगो कर रख दें। सुबह इन्हे छान लें और इसे आपको खाली पेट पीना है। इन बीजों सुखाकर आप इनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

धनिया पानी के स्वास्थ्य लाभ

धनिया इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बेहद मददगार है। धनिए में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो शरीर में फ्री रैडिकल को कम करने में मदद करते हैं।

धनिया आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। ये पाचन को मजबूत करने के साथ वजन घटाने में भी आपकी मदद कर सकता है।

धनिया में विटामिन K, C, और A भरपूर मात्रा में होता है। ये बालों की ग्रोथ करेगा। आप चाहें तो बालों में धनिए का मास्क भी लगा सकते हैं।

धनिए में एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये स्किन को ग्लोइंग बनाता है और इसे स्वस्थ बनाने में उपयोगी है।

धनिया का पानी आपके शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। इसलिए आपको रोजाना सुबह धनिए के पानी का सेवन करना चाहिए।

Related News