इंटरनेट डेस्क।
हमारे घर की रसोई में कई ऐसी चीजें मिलती हैं, जो सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती हैं। इनका उपयोग कर हम अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। आज आपको हर रसोई में मिलने वाली हल्दी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इसका आप फेस पैक के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चावल का आटा, मक्के का आटा और हल्दी का उपयोग करना होगा। आप एक बर्तन में एक बड़ा चम्मच मक्के का आटा, आधा चम्मच चावल का आटा और एक चुटकी हल्दी मिला लें।

इसके बाद आप इसमें गुलाब जल डालकर एक फाइन पेस्ट तैयार कर लें। अब आपको इस फेस पैक को चेहरे पर 10-15 लगाकर रखना होगा। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसका उपयोग करने से चेहरे के डेड सिकन सेल्स साफ हो जाएंगी। इससे चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा।

PC: freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News