इंटरनेट डेस्क। हर महिला खुद को खूबसूरत और आकर्षक दिखाने के लिए क्या नहीं करती हैं। इसके लिए वह कई महंगे प्रोडक्ट का भी उपयोग करती हैं। आप हम आपको एक घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसकी सहायता से आप अपनी खूबसूरती को बरकरार रख सकती है। आज हम आपको एक होममेड स्क्रब के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जिससे आप बिना पार्लर जाए भी खूबसूरत बन सकती हैं।

हम आपको संतरे के छिलके और दूध से बने स्क्रब के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसके माध्यम से टैनिंग की समस्या को दूर किया जा सकता है।

संतरे के सूखे छिलकों को पीसकर इसमें कच्चा दूध मिलाकर ये स्क्रब बनाया जा सकता है। इस स्क्रब को आप अपने टैन वाले हिस्सों पर लगा लगा लें। सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसका उपयोग करने से आपके चहरे में निखार आ जाएगा।

Related News