इंटरनेट डेस्क। पपीता सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। पपीता का सेवन कर आप अपने चेहरे पर गजब का निखार ला सकते हैं। चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप इसका फेस मास्क के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

इसका फेस मास्क कोलेजन को बढ़ावा देकर मुहांसे, दाग-धब्बे और झुर्रियों को दूर करने में उपयोगी है। आप एक बर्तन में पपीता का गूदा डालकर इसमें नींबू के रस की दो से तीन बूंदें मिला लें। दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर इसे चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगा लें। सप्ताह में दो बार ऐसा करने से आपके चेहरे की चमक बढ़ जाएगी।

आपको आज ही घर पर ये घरेलू उपाय कर लेना चाहिए। इसका उपयोग करने से त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। वहीं पपीता का सेवन करने से कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

PC: freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News