इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों के कारण लोगों के चेहरे की चमक कम हो जाती है। त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर करने के लिए आज हम आपको एक घरेलू उपाय के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इसके लिए आपको शहद का उपयोग करना होगा, ये सेहत ही नहीं त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ये त्वचा को बिना ऑयली बनाए मॉइस्चराइज रखने में उपयोगी है। इसका उपयोग कर आप कई सारी परेशानियों से निजात पा सकते हैं।

इसके लिए आप आप फेस पैक बना लें। आप एक बर्तन में शहद और दालचीनी के पाउडर को एक साथ मिला लें। अब आप इसे अपने चेहरे पर दस मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। आप नियमित रूप से भी इसका उपयोग कर सकते हैं। इसका प्रभाव कुछ ही दिनों में आपको नजर आने लगेगा।

PC: freepik

Related News