इंटरनेट डेस्क।
अनार एक ऐसा फल है जो सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर अनार चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी बहुत ही उपयोगी है। आप अनार को अपनी ब्यूटी केयर का हिस्सा बना सकते हैं।

आप अनार का फेस पैक के रूप में इस्तेमाल कर चेहरे की रंगत सुधर सकते हैं। इसका उपयोग करने से चेहरे पर गुलाबी निखार आने के साथ ही स्किन सॉफ्ट होती है। वहीं टैनिंग से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए आप अनार- हल्दी का फेस पैक बना सकते हैं।

एक बर्तन में दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर फेस पैक बना लें। अब आप इसे चेहरे के साथ गर्दन पर भी सूखने तक लगा लें। इसके सूखने के बाद चेहरा नॉर्मल पानी से धो लें। नियमित रूप से इसका उपयोग करने आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। वहीं चेहरे के दाग-धब्बे की परेशानी दूर हो जाएगी।

PC: amarujala, freepik

Related News