गलत तरीके से परफ्यूम व बॉडी मिस्ट का इस्तेमाल करने से इसकी खूशबू लंबे समय तक नहीं रहती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो चलिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं, इसकी मदद से आप लंबे समय तक इसकी महक महसूस कर पाएंगी।

परफ्यूम लगाने से पहले अपने पल्‍स प्‍वाइंट्स यानी कलाई, गर्दन, एलबो के अंदरूनी हिस्‍से के पास पेट्रोलियम जेली लगाएं। इससे परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक टिकी रहेगी।

अक्सर लोग परफ्यूम लगाकर दोनों कलाइयों को आपस में रगड़ते हैं। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। असल में इससे परफ्यूम की खुशबू जल्दी उड़ जाती है।

खाली हो रही परफ्यूम की बोतल में थोड़ा सा लोशन या मॉश्चराइजर भरें। फिर इसे यूज करने से आप अपने फेवरेट परफ्यूम की खुशबू का फायदा उठा सकते हैं।

लंबे समय तक परफ्यूम को ठिकाने के लिए इसे लगाने से पहले मॉश्चराइजर लगाएं। इससे आप लंबे समय तक महकती रहेंगी।

बालों को संवारने से पहले अपने हेयर ब्रश पर परफ्यूम स्‍प्रे करें। फिर बालों की कंघी करें। इससे बालों लंबे समय तक महकते रहेंगे।

Related News