इंटरनेट डेस्क. आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है जिसके लिए वह अपनी त्वचा का खास ध्यान रखता है। त्वचा का ध्यान रखने के लिए वह कई तरीके अपनाते हैं और कई तरह के प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करते हैं खूबसूरत दिखने के लिए लोग अपने चेहरे और हाथ पैरों का तो अच्छे से ध्यान रख लेते हैं लेकिन अंडरआर्म्स की केयर करना भूल जाते है। जिसके कारण अंडरआर्म्स डार्क होने लगते हैं। अंडरआर्म्स डार्क होने के कई कारण हो सकते है। अंडरआर्म्स के डार्क होने की वजह से कई बार लोगों को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। अंडरआर्म्स डार्क होने की वजह से कई महिलाएं अपनी मनपसंद की ड्रेस भी नहीं पहन पाती यदि आपके साथ भी यह समस्या है तो आप इस समस्या से राहत पाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि अंडरआर्म्स की डार्कनेस को दूर करने के लिए आप किन-किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानते है विस्तार से -


* आलू का करें इस्तेमाल :

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आप आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं इसके लिए आप सबसे पहले आलू को अच्छी तरह से पीसकर उसका रस निकाल ले। इसके बाद इस रस को प्रभावित जगह पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें और कुछ देर बाद साफ पानी से इसे धो कर अपनी त्वचा पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।


* नारियल का तेल भी है फायदेमंद :

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आप नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप प्रभावित जगह पर नारियल तेल लगाकर छोड़ दें कुछ समय बाद अपने अंडर आर्म्स को गुनगुने पानी से और क्लींजर से अच्छी तरह साफ करें। इस उपाय को हफ्ते में दो या तीन बार जरूर अपनाएं।


* नींबू का करें इस्तेमाल :

डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं त्वचा के कालेपन को दूर करने के लिए नींबू को कारगर उपाय माना जाता है। इसके लिए आप सबसे पहले नींबू को काट ले और इस नींबू से अपने अंडर आर्म्स की कुछ देर तक मसाज करें। और कुछ मिनट बाद अपने अंडरआर्म्स को हल्के गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें।

Related News