लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों कई लोग ऑफिस से देर रात घर आते हैं इस कारण वह खाना भी रात को काफी लेट खाते हैं। आयुर्वेद की मानें तो देर रात को भोजन करना सेहत के लिए नुकसानदेह माना जाता है, इससे शरीर को कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि देर रात को भोजन करने से कौन-कौन सी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से हमें जूझना पड़ सकता है।

1.दोस्तों देर रात को भोजन करने से हमारी पाचन शक्ति पर प्रभाव पड़ता है जिससे कब्ज व आंतो संबंधित समस्याएं भी हो सकती है।
2.दोस्तों देर रात को भोजन करने से भोजन सही तरीके से पच नहीं पाता है जिस कारण वह कोलेस्ट्रोल के रूप में जमा हो जाता है जो हृदय संबंधी समस्याओं को बढ़ाता है।
3.दोस्तों देर रात को भोजन करने से एसिडिटी व पेट और सीने में जलन की समस्या से भी आपको सामना करना पड़ सकता है।

Related News