pc: Jansatta

कुछ चीजें मां लक्ष्मी को बेहद ही प्रिय होती है और इन्हे घर पर रखना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस से आप आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। इसलिए आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे घर पर रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और घर में हमेशा बरकत होगी।

कमल फूल: मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद ही प्रिय है। ये मां लक्ष्मी का आसन है जिस पर वे विराजमान होती है। क घर पर कमल का फूल लगाने से मां लक्ष्मी वहां जरूर वास करती हैं। अगर आप घर में कमल का फूल ना भी लाते हैं तो कम से कम शुक्रवार के दिन पूजा में कमल के फूल जरूर चढ़ाएं।

शंख: शंख की उत्पत्ति समुंद्र मंथन से हुई थी, जोकि 14 रत्नों में एक है। मां लक्ष्मी को कमल से अत्यधिक लगाव है। इसे घर पर रखने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

pc: TV9 Bharatvarsh

कौड़ियां: मां लक्ष्मी को पीली और सफेद कौड़ियां प्रिय है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय कोडियां भी चढ़ाएं। पूजा के बाद इसे लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन रखने वाले स्थान में रख दें।

नारियल: शास्त्रों के अनुसार, नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। श्री मां लक्ष्मी का ही एक नाम है इसलिए उन्हें ये अर्पित करना शुभ माना जाता है।

pc: Housing

आंवले का वृक्ष: मान्यता है कि आंवला वृक्ष में भगवान श्रीहरि विष्णु का वास होता है और यह वृक्ष भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। ऐसे में जिस घर पर आंवला का पौधा य वृक्ष होता है और इसकी पूजा की जाती हैं वहां मां लक्ष्मी सदैव वास करती हैं।

Follow our Whatsapp Channel for latest News

Related News