कहा जाता है कि मां लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। मां जिनसे भी प्रसन्न होती हैं उनके घर का माहौल सकारात्‍मक बना रहता है। महिलाओं को घर की लक्ष्मी कहा जाता है ऐसे में अगर महिलाएं अपने घर में कुछ कार्य रोजाना करें तो उनके घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहता है। आइए जानते हैं इन विशेष कार्यों के बारे में।

मां लक्ष्मी की पूजा करने से हमेशा जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसलिए मां लक्ष्मी को हमेशा प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय आजमाने चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको रोजाना आजमाने चाहिए। इस से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।

महिलाएं अपने घर में रोजाना करें ये कार्य:

1. रात को महिलाओं को घर के मंदिर में दीपक जरूर जलाना चाहिए। मान्यता है कि जिस घर में रोजाना रात के समय दीपक जलाया जाता है वहां हमेशा लक्ष्मी का वास रहता है।

2. रात के समय हमेशा कपूर का धुआं घर में करना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा घर के सदस्यों के बीच प्रेम रहता है।

3. महिलाओं को रात को सोने से पहले अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे घर का माहौल भी मधुर रहता है और मां लक्ष्मी भी प्रसन्‍न रहती हैं।

4. महिला को अपने घर की दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दिया रात को जलाकर सोना चाहिए। इस से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और उनकी कृपा दृष्टि हमेशा बानी रहती है।

5. सोने से पहले घर को साफ करना चाहिए। अगर घर साफ न हो तो घर में नकारात्मक ऊर्जा रहती है।

6. घर के मेनगेट पर जूते चप्पल ऐसे ही नहीं छोड़ने चाहिए इस से मां लक्ष्‍मी आपके घर में प्रवेश नहीं करती हैं। ऐसे में अगर आपकी भी यही आदत है तो सोने से पहले जूते-चप्पल शू रेक में रखकर ही सोएं।

Related News