रक्षा बंधन भाई बहन का त्यौहार है। इसमें बहन अपने भाई की कलाई में रक्षासूत्र बांधती हैं वहीं भाई उसकी रक्षा का जिम्मा लेता है। शास्त्रों में इस दिन का बहुत महत्व माना जाता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भाई को राखी बांधने के अलावा आपको क्या क्या करना चाहिए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें

भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा आपको करनी चाहिए। इस दिन कनकधारा स्तोत्र और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें।

देवी-देवताओं को भी बांधे रक्षा सूत्र

आपको देवी-देवताओं, खासकर भगवान श्रीकृष्ण को भी रक्षा सूत्र बांधना चाहिए। इससे भाई-बहन में प्रेम बना रहता है और उनके बीच हमेशा सुख शांति रहती है।

अन्न व धन का दान करें

इस दिन भाई बहन को किसी गरीब को धन का दान भी करना चाहिए। यह किसी भी कर्म से सबसे बड़ा पुण्य मिलता है। साथ ही उसकी गरीब की दुआ से आपका जीवन भी खुशहाल होता है।

वाहन को बांधे रक्षा सूत्र

वाहन को रक्षासूत्र बांधने आपकी सुरक्षा बनी रहती है और दुर्घटना का खतरा टलता है। इसके अलावा ऐसा करने से आपको देवता कभी भी बीच रास्ते में मुश्किलों का सामना नहीं करने देते।

Related News