गुज़रे ज़माने के राजा महाराजाओं और उनकी खूबसूरत रानियों की तस्वीर को देखकर आप भी अक्सर ऐसा सोचते होंगे कि उनकी ज़िंदगी कितनी खूबसूरत है।

पुराने ज़माने की रानियों की बात करें तो वे बेहद ही खूबसूरत हुआ करती थी। आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं की वो राजा महाराजाओं को लुभाने के लिए क्या करती थी।

रानियां अपनी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोरियस बनाने के लिए नहाने के पानी में गुलाब की पत्तियां डाला करती थीं। वे अपने शरीर पर चंदन और मुल्तानी मिटटी का भी इस्तेमाल करती थी।

निखार और ब्राइटनेस लाने के लिए मदिरा में अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर लगाया करती थी। इस से उन्हें विशेष रंगत मिलती है।

रानियां नहाने के लिए भी सादा पानी नहीं बल्कि गुलाबजल और दूध डालकर नहाया करती थीं। इस से वो एकदम फ्रेश नजर आती थी और उनका निखार बेहद ज्यादा रहता था।

पहले के समय में परफ्यूम नहीं थी इसलिए रानियां ताज़ा फूलों के रसों से निकाला करती थी, फूलों के रस को महीन तरीके से रानियां अपने कपड़ों पर लगा लेती थीं इस से वे हमेशा सुगंधित रहती है।

जिम जैसी फिट बॉडी पाने के लिए वे तलवार बाज़ी, घुड़सवारी और शारीरिक व्यायाम किया करती थीं और इससे वो ऐसी फिगर पा लेती थीं जो आज लड़कियां जिम में जाकर भी नहीं पा सकती।

Related News