बॉलीवुड जगत में शादी का सिलसिला जारी है पहले दीपिका- रणवीर उसके बाद अब मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। 12 दिसंबर को ईशा अंबानी आनंद पीरामल के साथ शादी करेंगी। आज से शादी का सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है।

खबर है कि उदयपुर में शादी से पहले की रस्में होंगी और फिर मुंबई में दोनों शादी रचाएंगे। अंबानी के घर में कल ईशा ने अपनी दादी कोकिलाबेन अंबानी से आशीर्वाद लिया, इस दौरान डांडिया का आयोजन भी हुआ।

डांडिया फंक्शन के लिए ईशा ने ट्रेडीशनल लहंगा चुना। उन्होंने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइनर किया पीच कलर का लहंगा वियर किया, जिसपर थ्रेड वर्क किया हुआ था। लहंगे के साथ उन्होंने कुंदन नेकपीस, स्लीक मांग टीका और ईयररिंग्स पहने। वही माँ नीता अंबानी भी ट्रेडीशनल लुक में नजर आईं।

Related News