महाभारत की कहानी में ऐसा बहुत कुछ हुआ जिसकी कल्पना कर पाना भी मुमकिन नहीं था। महाभारत की कहानी की अलग-अलग विद्धान अलग-अलग तरह से व्याख्या करते हैं। इसमें कई लोकप्रिय अध्याय हैं। महाभारत में द्रौपदी के किरदार को कोई नहीं भूल सकता है। द्रौपदी 5 पांडवों की पत्नी थी। आज हम आपको द्रौपदी से जुड़े ही एक राज के बारे में बताने जा रहे हैं।

द्रौपदी पांच पांडवों की पत्नी थीं लेकिन फिर भी वह 5 पांडवों को एक समान नहीं चाहती थी। द्रौपदी सबसे ज्यादा प्यार अर्जुन से करती थी। लेकिन दूसरी तरफ अर्जुन द्रौपदी को वह प्यार नहीं दे पाया क्योकिं वह श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा से सबसे ज्यादा प्यार करता था।


पांडवों के निर्वासन के 12वें वर्ष के दौरान द्रौपदी ने एक पेड़ पर पके हुए जामुनों का गुच्छा लटकते देखा। उसे देख कर द्रौपदी ने उसे तोड़ लिया और वह उसे खाने ही वाली थी कि इतने में भगवान कृष्ण वहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि इस फल से एक साधू अपना 12 साल का उपवास तोड़ने वाले थे। अब उस साधू के कोप का शिकार आप हो सकते हैं। ये सुनकर पांचो पांडव उनसे मदद के लिए गुहार लगाने लगे।

भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि अब सभी को केवल सत्य बोलना है और सत्य बोलने पर फल वापस पेड़ के नजदीक जाता जाएगा और फिर से जाकर पेड़ में लग जाएंगे। लेकिन यदि कोई झूट बोला तो उन्हें साधू के कोप का सामना करना पड़ेगा।


तब एक एक करके सभी पांडवों ने सच बोला और फल ऊपर उठता गया लेकिन जब द्रौपदी की बारी आई। द्रौपदी ने कहा कि मेरे पांच पति मेरी पांच ज्ञानेन्द्रियों की तरह हैं। लेकिन मैं अपने दुर्भाग्य के कारण परेशान हूँ। मैं शिक्षित होने के बावजूद बिना सोच-विचारकर किए गए अपने कार्यों के लिए पछता रही हूं। द्रौपदी के ऐसा कहने पर फल ऊपर नहीं गए।

तब द्रौपदी ने अपने पतियों की तरफ देखते हुए कहा - मैं आप पांचों से प्यार करती हूं लेकिन मैं किसी छटे इंसान से भी प्यार करती हूँ और उसका नाम कर्ण है। जाति की वजह से मेरा विवाह कर्ण से नहीं हो पाया लेकिन यदि ऐसा हो जाता तो शायद मुझे इतने दुख नहीं झेलने पड़ते।

यह सुनकर पांचों पांडव हैरान रह गए लेकिन किसी ने कुछ कहा नहीं। इसके बाद सारे फल वापस पेड़ पर पहुंच गए। इस घटना के बाद से पांडवों को यह एहसास हुआ कि पांच बहादुर पतियों के होने के बावजूद वह अपनी पत्नी की जरूरत के समय रक्षा करने नहीं पहुंचे।

Related News