आपने एक मशहूर कहावत जरूर सुनी होगी कि शादी एक ऐसा लड्डू है, जिसे खाने वाला भी पछताता है और नहीं खाने वाला भी पछताता है। मतलब साफ है, शादी के बंधन में बंधने के बाद स्थितियां कुछ बदल जाती हैं। इस स्टोरी में हम आपसे शादी के बाद होने वाले बदलावों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

- यह सच है कि शादी के बाद अकेलेपन की कमी काफी हद तक दूर हो जाती है। लेकिन केवल शादी कर लेना ही इस समस्या का समाधान नहीं है। जीवन की कई समस्याओं को दूर करने के लिए आपको खुद ही प्रयास करने होंगे।

- शादी के बाद हर वक्त अपने पार्टनर के साथ रहना, ना तो खुद कहीं जाना, ना ही उसे अपने बिना जाने देना आदि बातें गलत हो सकती हैं। ऐसा सोचना कि आपके हर वक्त साथ रहने से दोनों के बीच प्यार बना रहेगा। कई बार इस बात से आपका पार्टनर नाराज भी हो सकता है। शादी के बाद एक दूसरे की निजता का हमेशा ख्याल रखें।

- शादी के बाद कुछ दिनों तक चेहरे पर एक अलग ही नूर नजर आता है। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद कपल्स खुद पर ध्यान देना कम कर देते हैं। इस बात से यह मतलब बिल्कुल नहीं निकालें कि इनके बीच आकर्षण नहीं हैं। एक दूसरे ​की जिम्मेदारियों को स्वीकार करने में ही भलाई है। चेहरे का नूर ही सब कुछ नहीं होता है। इंसान का व्यवहार ही जीवनभर काम आता है।

- शादी के दिनों में क​पल्स के बीच खूब वादें किए जाते हैं कि हमारे बीच प्यार हमेशा बना रहेगा। लेकिन सच्चाई यह है कि समय के साथ प्यार का रूप बदलने लगता है। इसके लिए हमें तैयार रहना होगा।

Related News