दुनिया भर में कई सारे धर्म हैं और अलग अलग लोग अलग अलग धर्मों का पालन करते हैं। अलग धर्मों के कायदे, रीती रिवाज भी अलग अलग होते हैं और उसी के आधार पर वेशभूषा भी अलग होती है। धर्मों में से एक धर्म मुस्लिम धर्म है। मुस्लिम धर्म में महिलाओं को बुर्का पहनना जरूरी होता है। लेकिन लोग इस से जुड़े कारण को नहीं जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है?

इस्लाम धर्म का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रन्थ कुरान है। इस्लाम के अनुयायी कुरान को सबसे अधिक मानते हैं और ये उनका पाक ग्रंथ हैं। इस किताब में मुस्लिम धर्म के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई है।

मुस्लिमों के पवित्र ग्रंथ कुरान के अनुसार मुस्लिम महिलाओं को ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जिसमें उनका चेहरा और उनके हाथ पैर किसी अनजान व्यक्ति को ना दिखे। यही कारण है कि मुस्लिम महिलाऐं हमेशा बुर्का पहनती है। आपने कई मुस्लिम महिलाओं को बाहर बुर्का पहने देखा होगा।

महिलाओं के लिए अलग अलग तरह के बुर्के बाजार में मिलते हैं। अब कई फैशनेबल बुर्के भी मार्केट में आ गए है।

Related News