दूध शरीर के लिए फायदेमंद होता है ये तो हम सभी जानते है लेकिन क्या आप जानते दही भी हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं, जिसकी वजह से ये मिल्क की तुलना में जल्दी पच जाता है,और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जिन लोगों को पेट की परेशानियां, जैसे अपच, कब्ज, गैस बीमारियां घेरे रहती हैं, उनके लिए दही या उससे बनी लस्सी, छाछ का उपयोग करने से आंतों की गर्मी दूर हो जाती है।

1. अगर आप दही और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर सुबह-शाम कहते है तो आपके स्किन में ग्लो आएगी। अगर आपको पिंपल की समस्या है तो आप हर दिन दही का सेवन करे।

2. दही का रोजाना सेवन करने से आंतों के रोग और पेट संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं। दही के अंदर प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाले कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है।

3. हींग का छौंक लगाकर दही खाने से जोड़ों के दर्द में लाभ मिलता है। दुबले-पतले व्यक्तियों को अगर दही में किशमिश, बादाम या छुहारा मिलाकर दिया जाए तो वेट बढ़ने लगता है, जबकि दही के सेवन से शरीर की फालतू चर्बी को भी हटाया जा सकता है।

Related News