इंटरनेट डेस्क। रक्षाबंधन का त्यौहार हिन्दू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक यह त्यौहार सावन महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है वहीं भाई भी अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है। इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार रविवार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। अगर बहन अपने भाई को राशि के अनुसार राखी बांधती है यह शुभ माना जाता है। आप इस रक्षा बंधन अपने भाई को राशि के अनुसार इन रंगों की राखी बांध सकते है -

मेष - इस रक्षाबंधन आपको अपने भाई की कलाई पर बैंगनी रंग की राखी बांधनी चाहिए।

वृषभ - आप इस साल रक्षाबंधन पर अपने भाई की कलाई पर हल्के नीले रंग की राखी बांध सकते है।

मिथुन - आपको इस रक्षाबंधन अपने भाई को नारंगी रंग की राखी बांधनी चाहिए।

कर्क - आपके लिए रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को सफ़ेद रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा।

सिंह - आपको रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को हल्के हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए।

कन्या - आपके लिए रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा।

तुला - आप रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को गुलाबी रंग की राखी बांध सकती है।

वृश्चिक - आपको रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को गहरे लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए।

धनु - आप रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को लाल रंग की राखी बांध सकती है।

मकर - आपको रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को काले रंग की राखी बांधनी चाहिए।

कुंभ - आप इस साल रक्षाबंधन पर अपने भाई की कलाई पर हरे रंग की राखी बांध सकती है।

मीन - इस रक्षाबंधन आप अपने भाई की कलाई पर बैंगनी रंग की राखी बांध सकती है।

Related News