इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड व्यक्ति के जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। ये सभी सरकारी योजनाओं में काम आता है। इसके अभाव में आपके कई काम अटक सकते हैं। बहुत से लोग इसे समय-समय पर अपडेट करवाते रहते हैं। वहीं कई लोगों ने दस साल से इसे अपडेट ही नहीं करवाया है।

अगर आपने भी अपने आधार कार्ड को दस सालों से अपडेट नहीं कराया है तो अभी आपके पास इसे फ्री में अपडेट करवाने का मौका है। आप अपने आधार कार्ड को 14 जून, 2024 तक फ्री में अपडेट करा सकते हैं। यूआईडीएआई के अनुसार, अपने आधार को अपडेट करने के लिए पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की आवश्यकता होती है।

अभी आपके बाद फ्री में आधार कार्ड को अपडेट करवाने का मौका है। 14 जून, 2024 के बाद आधार को अपडेट करवाने के लिए आपको शुल्क देना होगा। आधार देशवासियों के लिए बहुत ही उपयोगी है। आप जल्द इसे अपडेट करवा लें।

PC: Zee news

Related News