शादी या त्योहारों पर मेहंदी लगाना हर किसी को पसंद होता है। घर की सभी महिलाएं और लड़कियां मिलकर हाथों को खूबसूरत डिजाइन से सजाती है। बहुत जल्द गणगौर तीज आने वाला है, और इस दिन सुहागन से लेकर कुँवारी लडकियां अपने हाथ में मेहंदी लगाती है। पहले का समय अलग था जब महिलाएं पुरे हाथ में हैवी डिजाइन की मेहंदी लगाती थी। आजकल महिलाएं सिंपल और क्यूट डिजाइन की मेहंदी लगवाना ज्यादा पसंद करती है।

गणगौर तीज फंक्शन पर आप इस तरह का डिजाइन लगाकर बहुत क्यूट लगेंगी। ऐसा डिजाइन बहुत कम समय में और कम मेहंदी से बनाया जा समय है और हाथों को बेहद सुंदर लुक देता है।

इस तरह का पैटर्न बहुत स्टाइलिश है, जिसमें उंगलियों पर बूटियां बनाकर अच्छा डिजाइन दिया गया है लेकिन बाकी हाथ को ज्यादा घना डिजाइन नहीं लगाया गया है। इस तरह के डिजाइन लगाकर ब्रेसलेट या हैंड ज्वेलरी पहनी जाए तो अच्छी लगेगी।

Related News