दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 4 फरवरी 2021 का राशिफल लेकर आए हैं।


मेष राशिः आज का दिन बेहतर रहने वाला है। किसी रुके कार्य की भी शुरुआत करेंगे। कुछ खास पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। करियर को लेकर दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को कुछ समय अपने लिए दें। विदेश जाकर छुट्टियां मनाने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।

वृष राशिः पारिवारिक विवाद हो सकता है इसलिए बात को लंबा न बनाएं। कारोबार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत के मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। आज किसी भी लेने-देन करने में सावधानी बरतें। विदेश व्यापार से लाभ होने के संकेत हैं। अंजान लोगों से मित्रता न बनाएं। कार्यक्षेत्र पर अपनी पहचाने बनाने में कामियाब होंगे। परिवार के किसी सदस्य को प्यार से समझाने की ज़रूरत है। अपने साथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि: आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है क्योंकि आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी और आपकी इनकम में थोड़ी कमी हो सकती है। लेकिन कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे, उनकी उनके जीवनसाथी से बातचीत होगी और कोई समस्या चली आ रही है तो दूर हो जाएगी। काम के क्षेत्र में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे लेकिन स्वास्थ्य कमजोर होगा फिर भी भाग्य के सहारे कुछ काम बना पाएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है।

कर्क राशि: आज अगर आप किसी भी काम को बोझ मानकर करेंगे तो उसका परिणाम वैसा नहीं होगा, जैसा आप सोचते हैं। चीजों के प्रति अपना नजरिया बदलने की आवश्यकता है। आपके लिए परिस्थितियां इतनी बुरी नहीं हैं, जितना आपके भय के कारण आपको महसूस हो रही है। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक रखें। पारिवारिक मेलजोल के लिया अच्छा दिन है।

सिंह राशिः किसी तरह की चल-अचल संपत्ति में निवेश करने से लाभ हो सकता है। है। लंबे समय से चले आ रहे कर्ज को चुका सकते हैं। परिवार के साथ आपका किसी यात्रा पर जाना संभव लग रहा है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। पढ़ाई के लिए समय अच्छा रहेगा। नए विवाहित जोड़ों के संबंध मज़बूत होंगे।

कन्या राशि : आपके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। भाग्य की प्रबलता के कारण आपको कई प्रकार से धन लाभ होगा। परिवार के बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। व्यापार में जबरदस्त सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में आज रोमांस करने के मौके मिलेंगे और जीवनसाथी से आपके संबंध बेहतर बनेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आज आप काफी मेहनत करेंगे और चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। नौकरी के सिलसिले में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि: घरेलू मोर्चे पर वैवाहिक संबंधों को सुधारने की कोशिश करेंगे। यात्रा को दौरान शार्ट-कट लेने से बचें। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन आनंददायी रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

वृश्चिक राशिः स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। मन किसी बात से विचलित रह सकता है। शादीशुदा जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। छात्रों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कार्यस्थल पर किसी महिला साथी से निकटता बढ़ सकती है। घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ यात्राओं के बारे में योजना बनाने या अचानक यात्रा पर जाने के संकेत हैं। यात्रा के दौरान कुछ परेशानी हो सकती है। किसी की भी सलाह मानने से पहले यह अवश्य देख लें कि वह आपके लिए कितनी कारगर है। दूसरों पर अत्यधिक निर्भरता आपके लिए नुकसान दायक हो सकती है। अपनी योग्यता के दम पर ही आगे बढ़ने का प्रयास करें।

मकर राशि: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपकी इनकम में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है और आपका व्यापार भी उन्नतिदायक साबित होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपनी क्रिएटिविटी का लाभ मिलेगा और उनका दिन उनके खुद के प्रयास से बेहतर बनेगा। आज अपने किसी मित्र से अपने मन की बात कहेंगे, वह काफी खास मित्र होगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज निराशा का सामना करना पड़ सकता है और उनके दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। काम के सिलसिले में आपके प्रयासों को पंख लगेंगे और आपके साथ काम करने वाले लोग भी आपकी मदद करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आपको ध्यान रखना होगा क्योंकि आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कुंभ राशिः शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बेहतर है। परिवारजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगें। मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। दिन खुशी से बीतेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पहली नज़र में किसी से प्यार हो सकता है।

मीन राशि: निजी रिश्तों में कोई दिखावा न करें। लोगों को उनकी कमियों के साथ स्वीकार करें। प्रोफेशनल तौर पर आज कुछ परेशानी हो सकती है, परन्तु निजी जीवन में आपकी भावनात्मकता के कारण आप किसी बड़े तनाव से बच सकते हैं। आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें और अपनी देखभाल करें। जितना समय आप अपने आप को देंगे उतना ही शांत महसूस करेंगे।

Related News