दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 3 फरवरी 2021 का राशिफल लेकर आए हैं।


मेष राशिफल: आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। कला के क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। आर्थिक लाभ मिलने वाला है। वस्त्र या आभूषण की खरीददारी कर सकते हैं।प्रेम जीवन में अपने मन की बातें एक दूसरे के समक्ष रखने में आपको कामयाबी मिलेगी। दांपत्य जीवन में अंतरंग संबंधों की बढ़ोतरी होगी जिससे आपका दांपत्य जीवन बेहतर बनेगा।

वृषभ राशिफल: व्यवहार में नम्रता आपको प्रतिष्ठा दिलाएगा। सेहत बिगड़ने की संभावना है। खास तौर पर आंखों से संबन्धित समस्या परेशान कर सकती है। मानसिक चिंता हो सकती है। व्यापार में प्रगति होने वाली है। प्रेम जीवन में अपने मन की बातें एक दूसरे के समक्ष रखने में आपको कामयाबी मिलेगी। काम के सिलसिले में आप आज काफी चौंकन्ने रहकर काम करेंगे और इनकम सामान्य रहेगी।

मिथुन राशिफल: मिथुन राशि के लोग थोड़े तनाव से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियाँ रहेंगी। छात्रों के लिए यह औसत दिन होगा। आपको अपने परिवार के सदस्यों और संतानों से समर्थन और प्यार मिलेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिक अधिकार प्राप्त होंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा फिर भी आपको लाभ होगा। आज आप किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशिफल: कर्क राशि वालों आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता कर सकती है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। संतान सुख प्राप्त होने की सम्भावना है। दूर रहकर पढाई कर रहे बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

सिंह राशिफल: पारिवारिक सुख मिलने वाला है। पिता से आर्थिक लाभ होगा। मनोबल बढ़ा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है। नौकरी में तरक्की का योग है। सरकारी कामकाज से लाभ की संभावना है।आपको आज अपने परिवार में प्रॉपर्टी खरीदने की संभावना बन रही है। इसलिए इस दिशा में आपने कोशिश की है तो आप सफल होंगे। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशिफल: आज आपका भाग्य बुलंदियों पर रहेगा और कोई खूबसूरत यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। यात्रा आपको ताजगी से भर देगी और आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। दांपत्य जीवन में दिनमान काफी बेहतर रहेगा। जीवन साथी के साथ किसी नए काम के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। आपको अपने काम को अंजाम देने के लिए अधिक मशक्कत करनी पड़ेगी।

तुला राशिफल: तुला राशि वालों को अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ेगी। व्यावसायिक लाभ की संभावना रहेगी। वेतनभोगी लोगों को अपने वरिष्ठों के संबंध में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी डीलरों और रियल एस्टेट एजेंटों को गंभीर बाधाओं को दूर करना होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि शारीरिक थकावट आपको परेशान कर सकती है। आपका पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा। अत्यधिक खर्च से जूझना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल:– वृश्चिक राशिफल वालों का आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप खुद के कार्यों को समाप्त करने में सफल हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते है। कुछ योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं। आज आप कुछ नया करगें जिसका फायदा भी होगा। शिव जी के मन्दिर में मिठाई का दान करें, दाम्पत्य जिवन में मधुरता बढ़ेगी आपकी लव लाइफ अच्छी होगी।

धनु राशिफल: आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए काफी बढ़िया रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में भी खुशी भरे समय की प्राप्ति होगी और आप अपने आपको काफी अच्छी स्थिति में देखेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा करने से बचें। नौकरी के सिलसिले में आज काफी ध्यान से काम करना होगा। व्यापार के सिलसिले में मिलाजुला असर रहेगा। भाग्य का सितारा सामान्य असर देगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी।

मकर राशिफल: मकर राशि के लोगों पर धन लाभ होने की संभावना है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। आपके भाइयों का समर्थन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। एक मामूली संक्रमण आपको परेशान करने की संभावना है। यह व्यवसाय और वेतनभोगी लोगों के लिए एक उत्कृष्ट दिन होगा। आज आपको किसी प्रकार का उपहार प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशिफल: आपका दिन बेहतरीन रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन अनुकूल है।आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा।आपको शिक्षकों से पूरी तरह मदद मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशिफल: मीन राशि के लोग इसे लाभकारी दिन मानेंगे। आपके काम-संबंधी बाधाएँ आपको परेशान करना बंद कर देंगी। विद्यार्थियों के लिए यह प्रतिकूल दिन रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नई परियोजना शुरू करने के लिए यह एक शुभ दिन है। आज आप कई कारोबारियों से मिल सकते हैं। आपके पारिवारिक लोकाचार में सामंजस्य रहेगा। पैसे की बात आने पर आप मजबूत स्थिति में होंगे।


Related News