दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 28 मार्च 2021 का राशिफल लेकर आए हैं।

मेष राशि: किसी दिक्कत के कारण आपके में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आप जानकार से सहायता लें। सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। अनावश्यक खर्च न करें। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप किसी जिम्मेदरी के पूरा नहीं हो पाने के कारण चिंतित रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृषभ राशि: आपके काम सरलता से पूरे होंगे। परिवार के लोगों के साथ आज वक्त बिताने की कोशिश करें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दफ्तर में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। आप किसी मसले को सुलझाने में आज सफल होंगे। तबीयत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी को कहीं घूमाने के लिए ले जाएं। आपके सरल स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे।

मिथुन राशि:सोचने समझने की शक्ति में कमी आएगी। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते है। अगर काफी दिनों से आपने कुछ दान पुण्य नहीं किया है तो आज का दिन दान करने के लिए शुभ है। छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोधित होना आपको परेशान कर सकता है।

कर्क राशि: भागदौड़ रहेगी। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक व्यस्तता रहेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। अचानक धन खर्च का योग बन सकता है। सेहत के मामले में जोखिम ना लें। लोगों से अधिक घुलने-मिलने से बचें।

सिंह राशि: आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। खास तौर से आपका स्वास्थ्य बिगड़ने से बीमारी हो सकती है, इसलिए आपको अपने खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी होगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेग। जीवनसाथी कुछ ऐसी बातें करेगा, जो आपके बड़े काम आएंगी, इसलिए ध्यान से उन्हें सुनें और मानें भी। प्रेम जीवन जीने वालों को मिले-जुले अनुभव मिलेंगे। उनका प्रिय उनसे कुछ मनचाही इच्छाओं को पूरा करने की बात करेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं और आपके काम की प्रशंसा भी होगी।

कन्या राशि: आज आपका दिन खुशियाँ लेकर आया है। अगर आप किसी बिजनेस मीटिंग के लिए जा रहे हैं, तो माँ ब्रहमचारिणी का आशीर्वाद लेकर जायें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। नौकरी के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आज आप हर काम को आसानी से निपटा लेंगे। आपके मन में बहुत दिनों से काम को लेकर कोई योजना चल रही है, तो आज आप उस योजना पर काम शुरू करेंगे, जिससे आपको बड़ा लाभ मिलेगा। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

तुला राशि: आपके सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण आप हर परिस्थिति को अनुकूल करने में सफल होंगे। आज महवपूर्ण निर्णय लेने के लिया अच्छा दिन है। कोई महत्वपूर डील आपके हक़ में हो सकती है। परिवारजनों के साथ खुश्यों भरा दिन रहेगा। आज का दिन अपने दैनिक कार्यों के अलावा कुछ ऐसा करने की भी सोचें जिससे आपके और आपके करीबी लोगों के अलावा सामाजिक रूप से भी किसी का उद्धार हो। किसी सामाजिक सेवा कार्यक्रम का हिस्सा बनें।

वृश्चिक राशि: आज आपका मन आनंदित रहेगा। इस राशि के जो लोग कपड़े का बिज़नेस करते हैं, उनके लिये आज का दिन उम्मीद से ज्यादा लाभ देने वाला है। आज लवमेट के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। अगर कुछ दिनों से आप पेट संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो आज आपको उन समस्याओं से राहत मिलेगी। माँ चद्रघंटा की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। देवी मां के आशीर्वाद से इस राशि के जो छात्र किसी नए कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके लिये आज का दिन फेवरेबल रहेगा। देवी माँ को फूल अर्पित करें, आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

धनु राशि: धनु राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी और सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी जरूरी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। आपके प्रयासों से कुछ अधूरे काम पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि: वैवाहिक जीवन आज सुखमय रहेगा. कुछ बड़ी जिम्मेदारी पूरा करने पर तनाव कम होगा।कीमती सामानों की सुरक्षा करें. किसी भी कार्य को टालने से बचें। किसी रिश्तेदार से विवाद के चलते मानसिक रूप से आप विचलित रहेंगे। तनाव लेने से बचें। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। अविवाहितों के विवाह के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि: आज आपके जीवन में अगर कोई परेशानी है, तो उसे किसी को साथ शेयर करें, तभी आपको इसका हल मिल सकता है। यह समय आध्यात्मिक उन्नति का भी है। इस अवसर को व्यर्थ न होने दें। कोई ऐसा व्यक्ति जल्द ही मिलेगा जो आपका मार्गदर्शन करेगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन राशि: इस राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा। उम्मीद से कम लाभ मिल सकता है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। लव लाइफ में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा छोटी सी बात विवाद का कारण बन सकती है। आप अपनी वाणी पर काबू रखें।

Related News